देवघर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के टटकियो पंचायत अंतर्गत काशीडीह गांव स्थित रोड से मधुपुर की ओर ले जा रहे चार गाड़ी पशु धन के साथ पांच गौवंश तस्करों के चालकों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जानकारी हो की देवघर आरक्षी अधीक्षक पीयुष पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एवं देवीपुर थाना प्रभारी करुणा सिंह की मिले निर्देश पर देवीपुर पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ रात भर जगकर अहले सुबह लगभग 4-5 बजे कांशीडीह गांव स्थित रोड पर जाकर अवैध पशु ले जा रहे चार गाड़ियों को जब्त किया। जिसमें दो महिन्द्रा पिकअप व दो मैजिक वैन शामिल है। 4 वाहनों में कुल- 17 गाय एवं 4 गाय का लगभग 5 दिन पूर्व का बच्चा पाया गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी ने तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को दी। साथ ही पशु तस्करों के चालकों द्वारा थाना प्रभारी को चार गाय दूध देने वाली है और चारों बच्चें इन्हीं गायों के हैं। व्पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद चौरसिया व डॉ पंकज सिन्हा ने गायों का जांच किया। जिसमें दुधारु गाय की पुष्टि नहीं है। चिकित्सकों ने बताया कि चार बच्चे इन गायों के नहीं हैं। तस्कर धोखा देने के लिए ऐसा कृत्य किया है। पांचों पशु तस्करों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया। जिसमें दो पिकअप वैन का नम्बर- बीआर 03 जीए 9342, बीआर 44 जी 7429 है। दोनों मैजिक वैन नंबर जेएच 15 यू 7884 व जेएच 15 एल 5144 में इन सभी 4 वाहनों में कुल- 17 गाय एवं 4 गाय के बच्चे मौजूद थे। इस मामले पर देवीपुर थाना में कांड अंकित कर समाचार लिखे जाने तक पांचों पशु तस्करों के चालक तौफीक रजक, मो. हैदर, मो. असलम, रविन्द्र चौहान, नागेन्द्र कुमार यादव को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। जिसका कांड संख्या- 117/20 हैं एवं धारा पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट के सभी धारा शामिल है।